रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
May 24, 2013
|English|हिन्दी
  • उप्र में कानून-व्यवस्था की हालत खराब : मायावती
  • May 19 2012 10:26:06:587PM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 80
  • उप्र

    नई दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने दो महीने बाद चुप्पी तोड़ते हुए शनिवार को उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की हालत पूरी तरह खराब है।

    यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने दो महीने पूरी कर चुकी अखिलेश यादव की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि लूट, आगजनी, हत्या, अपहरण, छीना-झपटी और डकैती रोजमर्रे की बात हो गई है और लोग सपा को वोट देकर पछता रहे हैं।

    अपनी चिर-परिचित शैली में उन्होंने एक लिखा हुआ पर्चा पढ़ा और अपनी कही बात की पुष्टि के लिए आंकड़े दिए।उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में 800 हत्याएं, 270 बलात्कार, 256 अपहरण और 720 लूट के मामले सामने आए हैं।

    उनके शासनकाल में जो अपराधी सलाखों के पीछे थे वे रिहा कर दिए गए हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "हम हमेशा से जानते थे कि उत्तर प्रदेश के लोग एक साल के भीतर सपा को सत्ता में लाने के लिए पछताने लगेंगे। अब दो महीने के भीतर उनके चेहरे पर निराशा दिखने लगी है।

    "मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अपने पिता मुलायम सिंह यादव के नक्शे-कदम पर चलने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि राज्य में लोग शाम को घर से निकलने में घबराने लगे हैं।सरकार पर राजनीतिक द्वेष की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा,

    "जिस कार पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा दिखे, समझिए कि उसे हत्या का लाइसेंस मिला हुआ है।"उन्होंने अखिलेश यादव पर मीडिया से सांठगांठ कर सरकार की तथाकथित उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटने का आरोप लगाया।मायावती ने कहा,

    "यह सरकार कागज पर काम कर रही है और सिर्फ ढिंढोरा पीट रही है।" उन्होंने कहा कि नई सरकार ने 13 विभागों में उनकी सरकार द्वारा चलाई गईं 26 कल्याणकारी योजनाओं को खत्म कर दिया।

    यह पूछे जाने पर कि जब कांग्रेस ने राज्य में उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया, फिर भी वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को अभी भी समर्थन क्यों दे रही हैं,

    मायावती ने कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत हित बाद की बात है, देश का हित पहले है।यह पूछने पर कि अगले राष्ट्रपति के रूप में बसपा किसको समर्थन देगी, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उचित समय पर अपने पत्ते खोलेगी।मायावती ने कहा,

    "हम राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) और संप्रग के उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। हम उसी के मुताबिक तय करेंगे कि किसे समर्थन दिया जाए।

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 452


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos