रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
June 19, 2013
|English|हिन्दी
  • एयर इंडिया के बारे में मंत्री की टिप्पणी पर लोकसभा में हंगामा
  • May 15 2012 9:18:15:890PM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 87
  • एयर

    नई दिल्ली : विमानन कम्पनी एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल के बारे में नागर विमानन मंत्री अजित सिंह की टिप्पणी पर लोकसभा में मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदस्य मंत्री से मामले में स्पष्टीकरण की मांग कर रहे थे।

    लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने वामपंथी दलों और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वे शांत नहीं हुए। इसके बाद दोपहर 12.20 बजे सदन कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के गुरुदास दासगुप्ता ने सदन में यह मामला उठाया।

    वह चाहते थे कि मंत्री एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल से उपन्न स्थिति के बारे में सदन बताएं। उस वक्त सदन में मंत्री मौजूद नहीं थे। इसके बाद विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और अन्य सांसदों ने भी इस मुद्दे को उठाया।सुषमा कह रही थीं कि संसत्र सत्र के दौरान अजित सिंह मीडिया और टेलीविजन चैनलों को नागरिक उड्डयन से जुड़े नीतिगत मुद्दों के बारे में बता रहे हैं, जो विशेषाधिकार हनन का मुद्द है।

    इसके बाद सदन के कई सदस्य जवाब देने के लिए मंत्री को सदन में बुलाने की मांग करने लगे, जिसे मीरा कुमार ने खारिज करते हुए कहा कि अभी शून्यकाल चल रहा है।इसके बाद भी हंगामे के जारी रहने के कारण अध्यक्ष ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 91


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos