
गुवाहाटी : असम में चार नक्सलियों के मारे जाने के एक दिन बाद उल्फा के वार्ता विरोधी धड़े ने गुरुवार को कहा कि नक्सलियों के संगठन को उनका नैतिक समर्थन प्राप्त है।
उल्फा के वार्ता विरोधी धड़े के कमांडर इन चीफ परेश बरुआ ने ईमेल से भेजे संदेश में भारतीय लोकतंत्र को असफल करार देते हुए कहा, "सभी को विरोध का अधिकार है।
विरोध सशस्त्र होगा या निशस्त्र यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। नक्सलियों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हैं। उनके संघर्ष को हमारा नैतिक समर्थन है।"उल्फा ने पुलिस द्वारा नक्सलियों के शवों के साथ किए गए व्यवहार पर भी आपत्ति जताई
सुरक्षा बलों ने तिनसुकिया जिले के गांव में बुधवार तड़के चार संदिग्ध नक्सलियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।