
कोलकाता : अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने देश में भारतीय मूल के अमेरिकियों के अविश्वसनीय योगदान की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि दोनों देशों के बीच सम्बंधों का केंद्र जनता के आपसी सम्बंध हैं।
क्लिंटन रविवार को बांग्लादेश से यहां पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि 2011 में अमेरिका में भारतीयों के लिए 35 प्रतिशत एल वन कार्य वीजा जारी किए गए थे। यहां ला मार्टीनेएरी स्कूल में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए क्लिंटन ने कहा कि 100,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों ने अमेरिका में पढ़ाई की है।
उन्होंने कहा, "हमारे बीच कई कड़ियां हैं, हम इन्हें प्रोत्साहित करना व और कड़ियां स्थापित करना चाहते हैं।"क्लिंटन ने अपने भाषण की शुरुआत में राष्ट्र कवि रवींद्रनाथ टेगौर को भी याद किया और कहा, "जब मैं कॉलेज में थी, तब मैंने उन्हें जाना था।
"वह सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेंगी।