
पटना :; बिहार में इस साल अब तक पिछले चार महीनों में 1,500 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। इसके मुख्य कारण यातायात नियमों की अवहेलना, लापरवाही और शराब पीकर गाड़ी चलाना रहे हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर वाहन चालक यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाना भी आम है। सड़क दुर्घटना में मौत के ये दो प्रमुख कारण हैं।
"परिवहन विशेषज्ञ साकेत सिंह ने आईएएनएस से कहा कि कुछ साल पहले तक सड़कों की खराब स्थिति को दुर्घटना का कारण बताया जाता था, लेकिन तब भी इतनी दुर्घटनाएं नहीं होती थीं।उन्होंने कहा, "यह चिंता कारण है कि अच्छी सड़कें अधिक दुर्घटना का कारण बन रही हैं।
"यातायात पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, बिहार में अधिक सड़क दुर्घटनाएं चालकों की लापरवाही और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण हो रही है।उन्होंने कहा, "ऐसी दुर्घटनाओं के मामले बहुत कम हैं, जो गाड़ी का ब्रेक फेल होने, टायर फटने या वाहन से सम्बंधित किसी अन्य समस्या से हुई हो।
"पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विवाह के लगन के दौरान भी राज्य में दुर्घटना आम है। उनका कहना है, "विवाह समारोहों के दौरान रातभर जगने के बाद वाहन चालक दिन में भी काम करने के लिए शराब पीते हैं।
"परिवहन विशेषज्ञ साकेत के अनुसार, अधिकतर युवा व किशोर लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा, "प्रशासन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रोक लगाने और उन्हें दंडित करने में विफल रहा है, जिसके कारण राज्य में सुरक्षित वाहन चालन नहीं देखने को मिलता।
"पिछले चार माह में सबसे अधिक 150 लोगों की मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हुई। इसके बाद 119 लोगों ने बेगूसराय में, 112 लोगों ने पटना में और 91 लोगों ने गया जिलों में सड़क हासदे में जान गंवाई।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा मई 2011 में कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार, बिहार में पिछले चार साल में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है।