
भोपाल : मध्य प्रदेश में मानव तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में मुरैना की विधवा सीमा परिहार को राजस्थान में 60 हजार रुपये में बेचे जाने का नया मामला सामने आया है।
बताया गया है कि मुरैना की केशव कॉलोनी निवासी सीमा कुछ साथियों के साथ कैला देवी मंदिर दर्शन करने गई थी। साथियों ने उसके साथ धोखा कर दिया।
राजस्थान के कासेडा गांव में 60 हजार रुपये में उसका सौदा कर दिया। सीमा के भाई संतोष ने बताया कि उसके परिचित विजय िंसंह उसे अपने साथ कैला देवी के दर्शन कराने ले गए थे। विजय तो लौट आया मगर सीमा का पता नहीं चला। संतोष ने सीमा की तलाश शुरू की। इस दौरान उसका मुन्नी कुशवाहा नामक महिला से सम्पर्क हुआ।
उसने बताया कि सीमा इस समय करौली जिले के कासेडा गांव में मीना नामक महिला के पास है।स्ांतोष के मुताबिक उसने मीना से मुलाकात की। वहां सीमा भी उसे मिल गई। सीमा ने उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। संतोष ने सीमा को वापस लाने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली।
बाद में वह मुरैना के पुलिस अधीक्षक के पास गया और मदद मांगी। मुरैना से पुलिस दल गया, मगर खाली हाथ लौट आया। मुरैना के पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सीमा को लाने के लिए पुलिस बल गया था, मगर गांव वालों के विरोध के चलते लौटना पड़ा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।