रायपुर : नक्सलियों ने बुधवार को कहा कि वे छत्तीसगढ़ के सुकमा के अपहृत जिलाधिकारी एलेक्स पॉल मेनन को गुरुवार को छोड़ देंगें। नक्सलियों ने मीडिया में भेजे संदेश में कहा कि तरमेटला में गुरुवार को एक सभा में मेनन को मध्यस्थों जी. हरगोपाल एवं बी.डी. शर्मा को सौंपा जाएगा।
नक्सलियों ने तरमेटला में ही 2010 में सीआरपीएफ के 76 जवानों को मार दिया था। राज्य सरकार के एक सूत्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार मध्यस्थों को तरमेटला पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर सकती है।
जिलाधिकारी की पत्नी आशा ने कहा, "मैं सर (मेनन) से मिलने का उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रही हूं।" मेनन के अपहरण के बाद से आशा की तबियत खराब चल रही है।
Tags :तरमेटला , जिलाधिकारी , गुरुवार , मुक्त,